फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों पर कचरा, बिगड़ी शहर की सूरत

Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निगम क्षेत्र के लगभग सभी स्थानों पर सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कचरा बिखरा होने से शहर की सूरत बिगड़ चुकी है। शहर के ज्यादातर इलाकों में कचरा उठाने के नाम पर खानापूर्ति तो कि जा रही है।
शहर के मुख्य चौराहों, मुख्य बाजार, गली और मोहल्लों में कचरे के ढेर लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जगह जगह कचरे के ढेर लगने से आसपास के लावारिस जानवरों का जमघट लगा होने से हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

शहरवासी संदीप गांधी, सतविंद्र कौर, विशाल गुप्ता, विपिन गुप्ता, सुशील कुमार, राज कुमार, गुरविंद्र सिंह व प्रवीन सैनी आदि ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को समस्या के समाधान की मांग कि लेकिन सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी। कचरे के ढेरों से निकलती बदबू घरों में जाती रहती है। वहीं गंदगी से बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर में आईटीआई, तेजली रोड, दश्हरा ग्राउंड, खालसा कॉलेज रोड, मॉडल टाउन, जगाधरी रोड, मुंडा माजरा रोड, तेजली खेल परिसर समीप व अन्य जगहों पर गंदगी के ढेर लोगों की परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शहर के लोगों ने नगर निगम से मांग कि है की जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें