फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने ग्रामीण से 35 हजार लूटे

Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बाइक सवार दो युवकों ने लोप्यों गांव निवासी जाफर अली से 35 हजार रुपये, पासबुक व पैन कार्ड लूट लिया। वह बैंक से रुपये निकलवाकर घर लौट रहा था। छछरौली थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


शिकायत में लोप्यों गांव निवासी जाफर अली ने बताया कि सोमवार को उसने बैंक से 35 हजार रुपये निकलवाए। रुपये निकलवाकर दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह घर लौट रहा था। जब वह गांव के अड्डे के पास पहुंचा तो बाइक पर दो युवक आए। उसके नजदीक आकर बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा थैला छीन लिया और भागने लगे।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। थैले में नकदी के अलावा बैंक की पासबुक व पैन कार्ड भी था। सूचना मिले पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती से छीना मोबाइल फोन
यमुनानगर। शहर की जवाहर नगर निवासी मनजीत देवी ने बताया कि वह हथनीकुंड बैराज सर्कल कार्यालय जगाधरी में नौकरी करती है। सोमवार शाम को वह कार्यालय से काम खत्म करके घर जा रही थी। वह रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। शहर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें