यमुनानगर। शातिर ठगों ने लापरा गांव निवासी जुल्फान से 98 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल पर लिंक भेज खाते से यह राशि निकाल ली। थाना साइबर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत में लापरा निवासी जुल्फान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद जब उसका मोबाइल ऑन हुआ तो उसके अकाउंट से अलग-अलग कर 98 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए। यह मैसेज देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने घटना की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद