फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े छह लाख ठगे

Sun, 19 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। व्यासपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक और युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मुंडाखेड़ा निवासी तरसेम ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान गांव के ही प्रवेश ने उसे चंडीगढ़ निवासी पारुल के बारे में बताया, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करने का दावा करती है। आरोप है कि प्रवेश उसे चंडीगढ़ ले गया, जहां पारुल से मुलाकात करवाई।
विज्ञापन

तरसेम ने आरोप लगाया कि पारुल ने विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर उससे अलग-अलग किस्तों में करीब साढ़े छह लाख रुपये ले लिए, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। जब उसने पैसे या प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें