संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में शनिवार को शहर के वार्ड नंबर-3 खेड़ा मोहल्ला स्थित निवास पर अधिवक्ता शानू शर्मा ने 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ करवाया गया। पाठ में आसपास सहित विभिन्न गांवाें से भी लोग पहुंचे। सभी ने सामूहिक आरती की।
इस दौरान अधिवक्ता शानू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मां के भक्तों ने शंख ध्वनि करते हुए पाठ का समापन किया। समापन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किताब सिंह ने कहा कि गुरु ने तीन मानवीय कर्तव्य बतलाए हैं, जो धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा व मानव सेवा हैं। हमें इन तीन कर्तव्यों का पालन करना ही होगा।
अन्यथा जो इन कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते वे मानव कहलाने के अधिकारी नहीं हो सकते, यदि आपको परम पूज्य गुरुवर का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त करना है तो अपने मन में सात्विक विचारों को परिश्रय देना होगा। इस दौरान संतोष शांडिल्य, गगनदीप, प्रिंस, यशवर्धन, माधव, कुशाग्र, कोमल, इंदुबाला, श्रुति, सुमन, रीना, प्रमोद, मनीषा, प्रियंका, बलवंत, राजेश, सत्यप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।