फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्हाट्सएप कॉल के जरिये 2.88 लाख रुपये ठगे

Sun, 11 Oct 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर कॉल कर गांव श्यामपुर निवासी एक व्यक्ति से 2,88, 300 रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में श्यामपुर निवासी शिव कुमार ने बताया कि 12 से 13 नवंबर 2025 के बीच उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। इसी दौरान उसके साथ ऑनलाइन ठगी की वारदात हुई और उसके 2,88,300 रुपये ठग लिए गए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी किस तरीके से की गई और इसमें कौन शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें