फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.95 लाख रुपये की ठगी

Sun, 11 Oct 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। युवती को सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता से करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के आधार पर शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी मांडखेड़ी निवासी जयप्रकाश और पंजाब के लुधियाना निवासी सतविंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव नगर कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को विदेश भेजना चाहता था। इसी सिलसिले में वह जडौदा गेट स्थित जेपी मेन पावर कार्यालय के संचालक जयप्रकाश से मिला था। बातचीत के दौरान जयप्रकाश ने उसकी बेटी का सिंगापुर का वर्क वीजा लगवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके लिए पांच लाख 80 हजार रुपये खर्च आने की बात कही। आरोपी की बातों पर विश्वास करके वह तैयार हो गया। विजय कुमार के अनुसार, उसने अलग-अलग किश्तों में आरोपी को कुल तीन लाख 95 हजार रुपये दे दिए। इस दौरान जयप्रकाश ने उसे अपने साथी सतविंद्र सिंह से भी मिलवाया। दोनों ने उसके साथ इकरारनामा किया और विश्वास दिलाने के लिए ब्लैंक चेक भी दिए। इससे उसे लगा कि उसकी बेटी का वीजा लग जाएगा और वह विदेश जाकर नौकरी कर सकेगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी उसकी बेटी का सिंगापुर का वर्क वीजा नहीं लगा। जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो वे उसे लगातार आश्वासन देते रहे। इसके बाद उसने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने रुपये लौटाने के बजाय उसे धमकाना शुरू कर दिया। शहर जगाधरी थाना के एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें