फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान को मुनाफे का लालच देकर 48 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 05 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंचुआ खाद तैयार करने और कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर व्यासपुर के किसान खेमचंद अग्रवाल से 48 लाख रुपये ठग लिए गए। थाना व्यासपुर पुलिस ने किसान की शिकायत पर एग्रो बायो साइंस कंपनी के अधिकारी सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत में व्यासपुर में पावर हाउस के समीप रहने वाले खेमचंद अग्रवाल ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले एग्रो बायो साइंस कंपनी के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया। उनमें अरविंद कुमार, जयदीप, सुशील कुमार व संजीव कुमार शामिल थे। इन लोगों ने कहा था कि उनका उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली रोड पर आवास विकास सोसायटी के पास कार्यालय है। उनकी कंपनी केंचुआ खाद तैयार कराती है।
विज्ञापन

कंपनी के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति को किश्तों में रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए कंपनी में निवेश करना होगा। योजना अनुसार कंपनी में दस लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कंपनी 25 माह तक एक लाख रुपये प्रति माह का भुगतान करेगी। इसके बदले में कंपनी केंचुआ खाद तैयार करेगी। यह काम स्वयं कंपनी के कर्मचारी करेंगे। उनकी बातों में आकर कंपनी के खाते में अलग-अलग कर 14 लाख रुपये जमा कराएं।
विज्ञापन

बाद में 34 लाख रुपये कई बार में जमा कराए। रुपये लेने के बाद कंपनी ने केंचुआ खाद तैयार नहीं की। अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता लगा कि उक्त लोग इसी तरह से लोगों को ठग रहे हैं। तब थाना व्यासपुर में पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें