फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से ठगे एक लाख पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों ने कोर्ट में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर बाड़ी माजरा निवासी नीरज कुमार से एक लाख पांच हजार रुपये हड़प लिए। नौकरी न लगने पर जब उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत नीरज ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपी युवकों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाड़ी माजरा निवासी नीरज कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा पास करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस दौरान उसकी मुलाकात सन्नी के साथ हुई। सन्नी ने उसे बताया कि उसका दोस्त दीपक व सुरेंद्र कोर्ट में नौकरी करते हैं। उनकी कोर्ट में अच्छी जान पहचान है। वह उसे कोर्ट में चपरासी की नौकरी दिलवा देंगे। इसके बाद आरोपी सन्नी ने उसे दीपक व सुरेंद्र से मिलवाया। आरोपियों ने उन्हें कोर्ट में चपरासी की नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब एक लाख रुपये खर्च आने की बात कही। नीरज कुमार ने बताया कि उसने 5 अक्टूबर 2019 से लेकर अलग-अलग तारीखों में आरोपियों को एक लाख पांच हजार रुपये दे दिए। आरोपियों ने जल्द ही उसे नौकरी दिलवाने की बात कही मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे नौकरी नहीं दिलवाई। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें