फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में बैठे शक्ति सिंह पर चौथा केस दर्ज, अब सिपाही ने करवाई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे कलेसर निवासी शक्ति सिंह पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार किसी बीजेपी समर्थक ने नहीं बल्कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सिपाही योगेश की कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले शक्ति सिंह पर प्रतापनगर के भाजपा नेता ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस केस के बाद शक्ति दिन भाजपा नेताओं के खिलाफ आक्रामक हो गया था, जिस पर सात मई को दमोपुरा की निर्वतमान सरपंच सुनीता के पति बलराम व प्रताप नगर के कपड़ा व्यवसायी नीलम कुमार जैन ने 50-50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। फेसबुक पर डाली वीडियो में आरोपी शक्ति सिंह प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, डीसी, एसपी व अन्य के खिलाफ भी अपशब्द बोलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर यूनिट के सिपाही योगेश ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी सोशल मीडिया पर होने वाले आदान-प्रदान पर नजर रखने की है। 24 मई को कैलिफोर्निया में रह रहे कलेसर निवासी शक्ति सिंह ने अपनी फेसबुक पर वीडियो डाली। इस वीडियो में आरोपी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपशब्द बोले हैं। वीडियो में आरोपी हिसार रैली को लेकर मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलता हुआ नजर आ रहा है। कई अन्य वीडियो में आरोपी कैबिनेट मंत्री, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, एसपी व डीएसपी समेत अन्य के खिलाफ अपशब्द बोलता नजर आ रहा है।
तीन केस पहले भी दर्ज
पहला केस-
-आठ मई को आरोपी शक्ति सिंह पर दमोपुरा की निवर्तमान सरपंच सुनीता के पति बलराम ने बुड़िया थाना में 50 लाख रुपये मांगने का केस दर्ज कराया था। बलराम के मुताबिक सात मई की रात लगभग 12 बजे उसके पास मैसेंजर के द्वारा रुपये मांगने के संबंध में एक कॉल आई थी। इसके बाद शाम के वक्त जब वह भूड़कला जा रहा था, तब गाड़ी में सवार होकर चार व्यक्ति आए। उसके बराबर में गाड़ी लगाकर आरोपी उसे कहने लगे कि शक्ति सिंह का काम नहीं किया।
विज्ञापन

दूसरा केस -
आरोपी पर आठ मई को दूसरा केस प्रताप नगर निवासी नीलम कुमार जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में उसने बताया था कि शाम को करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर से दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहा था। रास्ते में विरेंद्र मोहन विद्या मंदिर स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से कार में सवार तीन व्यक्ति आए। उन्होंने वे शक्ति सिंह के आदमी हैं। शक्ति नंबरदार ने कल शाम तक 50 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा है।
तीसरा केस-
प्रतापनगर के एक भाजपा नेता की शिकायत पर शक्ति सिंह पर फेसबुक पर अपशब्द कहने का केस दर्ज किया था। आरोप था कि शक्ति सिंह ने फेसबुक पर उसे व उसके समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें