संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चार युवकों ने राड व डंडों से हमला कर मिश्रा कालोनी निवासी विशाल को घायल कर दिया। युवकों ने उसके साथ मारपीट तो की, साथ ही उसकी बाइक को भी तोड़ डाला। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में विशाल ने बताया कि वह विशाल इस्जैक कंपनी में हेल्पर का कार्य करता है। वह शाम को पीर की दरगार से माथा टेककर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी सूरज, लूला, जानू व डमरू नाम के युवकों ने उसे रोक कर अचानक रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। शोर मचाने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।