यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने चार चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी की 50 लोहे की शटरिंग प्लेट बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अपराध शाखा -2 इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि जिला जींद के गांव मुआना निवासी अनुज कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी फर्म शामली-अंबाला हाइवे पर स्ट्रेक्टर बनाने का काम कर रही है। उनका काम गांव बापौली के पास चला रहा है। जहां से 16 अक्टूबर को 60 से 70 लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने खुर्दबन गांव के मांगेराम व गोबिंद, रादौर के फरमान, जिला कुरुक्षेत्र के महुआ खेड़ी जड़ोला गांव के करनैल को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 50 लोहे की शटरिंग प्लेटों को बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।