जिले में कोरोना महामारी अब कंट्रोल में है। नए केस केवल नाममात्र ही रह गए। डीसी पार्थ गुप्ता ने कोरोना की स्थिति के बारे में बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत हो गया है। कुल आबादी का 51.08 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
अब तक जिले में कुल 30684 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर से अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30213 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइड लाइन का पालन करें।
डीसी ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 16 सक्रिय केस हैं, जिसमें से 6 कोरोना मरीज घर पर व 10 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 614076 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 578592 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 718 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।