फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रकों से संकरी हुई फोरलेन, ट्रांसपोर्टरों को भेजेंगे नोटिस

Sun, 29 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सहारनपुर मार्ग पर सड़क के दोनों और खड़े ट्रांसपोर्टरों के ट्रक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-सहारनपुर पुराने नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्टरों की ओर से सड़क पर खड़े किए जा रहे ट्रकों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सरस्वती शुगर मिल से लेकर कलानौर तक फोरलेन सड़क की दोनों ओर एक-एक लेन पर ट्रकों का कब्जा बना हुआ है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। इस पर ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
डीसी प्रीति ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिए हैं कि सभी ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी कर सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही पुलिस के सहयोग से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के भी निर्देश दिया है। सरस्वती शुगर मिल से आगे स्थिति यह है कि चार लेन की सड़क पर केवल दो लेन ही वाहनों के आवागमन के लिए बची हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर तो हालात और भी खराब हैं, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं, कई बार सड़क पर ही खराब ट्रकों की मरम्मत भी की जाती है, जिससे यातायात और बाधित होता है। इस मार्ग पर करीब 70 से 80 ट्रांसपोर्टरों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं।
इनके पास लगभग 1200 से 1500 ट्रक हैं, जिनमें से अधिकांश सड़क किनारे ही खड़े किए जाते हैं। सड़क के एक ओर ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय हैं, जबकि दूसरी ओर ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस अव्यवस्था का असर सीधे तौर पर सड़क सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। सरस्वती शुगर मिल से यमुना पुल तक के हिस्से में पिछले चार वर्षों में 25 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क पर ट्रकों की वजह से दृश्यता कम हो जाती है और अचानक वाहन सामने आने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वाहन चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक लेन पर ट्रकों के कब्जे के कारण दूसरी लेन पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
प्रशासन जगह उपलब्ध करवाए : सतपाल रोजी

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सतपाल रोजी का कहना है कि प्रशासन की ओर से अब तक ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें अपने ट्रक सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। यदि प्रशासन उन्हें उचित स्थान उपलब्ध कराए, तो वे वहां शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

डीसी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा है कि वह सड़क पर ट्रक खड़े करने वाले सभी ट्रांसपोर्टरों को नोटिस दें। सड़क को भी खाली कराया जाए। सहारनपुर रोड पर ट्रकों की वजह से चलने के लिए जगह काफी कम बची है। -हैरतजीत कौर, डीटीओ, यमुनानगर।

सहारनपुर मार्ग पर सड़क के दोनों और खड़े ट्रांसपोर्टरों के ट्रक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें