फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली पर अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इससे चारों परिवारों की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा : सभापुर निवासी अरुण कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरु नानक खालसा कॉलेज से एमकॉम कर रहा है। मंगलवार को वह अपने ताऊ शो राम के साथ उनकी बाइक पर सवार होकर शहीद भगत सिंह चौक पर फूल लेने के लिए आए थे। देर शाम फूल लेकर वह घर लौट रहे थे। बाइक उसका ताऊ शो राम चला रहा था और वह उनके पीछे बैठा था। करीब 6.15 बजे जब वे महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक की तरफ रिलायंस पेट्रोल पम्प के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक बाइक चालक आया।
विज्ञापन

आरोपी चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। इससे वह और उसका ताऊ बाइक समेत सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसके ताऊ शोराम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक रेतगढ़ निवासी हरिराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हादसा दूसरा : सहारनपुर के गांव कुतुबपुर निवासी गुलफान ने बताया कि वह ट्रैक्टर ड्राइवर है। एक नवंबर को वह रायपुर निवासी रामबहादुर के साथ तीन दिन के लिए मजदूरी पर आया था। एक नवंबर को वह ट्रैक्टर ट्रॉली में जीरी लेकर मुलाना अनाजमंडी में आया था। उसके साथ साथ राम बहादुर व रायपुर निवासी दयाराम भी थे। दो नवंबर की रात जीरी बेचकर वह अपने घर लौट रहे थे। दयाराम उसके साथ ट्रैक्टर की बाई सीट पर बैठा हुआ था।
रात करीब 11 बजे जब वे कैल कलानौर बाइपास पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोपी ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर की सीट पर बैठा दयाराम उछलकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
तीसरा हादसा : भगवानपुर निवासी सोनी कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत है। उसका लड़का विशाल कांबोज (31) अपने दोस्त छछरौली निवासी विकास शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम थाना छप्पर जा रहा था। जब वे गुलाबनगर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से विशाल व उसका दोस्त विकास शर्मा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त विकास शर्मा को पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
चौथा हादसा: बिलासपुर के सैनी मौहल्ला निवासी सूरजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वो और उसके चाचा का लड़का अनिल कुमार चौराही रोड स्थित नीलकंठ पैलेस में गए थे। बुधवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे वो और अनिल नीलकंठ पैलेस से घर लौट रहा था। रास्ते में चौराही मोड के पास वे दीवाली के लिए मिठाई लेने के लिए रुके थे। सड़क किनारे बाइक खड़ी करके अनिल उसपर बैठ गया। जबकि वह दुकान से मिठाई लेने चला गया।
विज्ञापन

इस दौरान कपालमोचन की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सीधी टक्कर सड़क किनारे खड़ी उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठा अनिल कुमार सड़क पर गिर गया। उसने अन्य लोगों की मदद से अनिल को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक सहारनपुर के गांव गादीपुर निवासी मनदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें