फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चार छात्राओं का चयन

Sun, 15 Nov 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने विधानसभा स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा रितिका, रबीना, अमनजीत कौर और सृष्टि ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रिया, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य रहा। छात्राओं ने अपनी तैयारी, विषय की समझ और आत्मविश्वास के बल पर प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज के चुनावी साक्षरता क्लब प्रभारी डॉ. पिंकी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता संबंधित विषयों की जानकारी देने के साथ नियमित अभ्यास करवाया और उनका मनोबल बढ़ाया। प्राचार्या मोनिका खुराना ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने डॉ. पिंकी के प्रयासों की भी सराहना की। कॉलेज प्रधान राकेश मोहन ने छात्राओं को जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें