फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेशी नंबर से रंगदारी मांगने के चार आरोपी दबोचे

Fri, 18 Oct 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेटल कारोबारी को फोन पर धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यमुनानगर के ही रहने वाले चार आरोपियों तक पुलिस पहुुंच गई है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही विदेशी कनेक्शन की भी तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है।
बीते आठ अक्टूबर को सेक्टर 17 निवासी मेटल कारोबारी सुनील अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके नंबर पर विदेशी नंबरों से धमकी भेरे फोन आ रहे हैं। जब उसने फोन नहीं उठाए तो आरोपियों पे वाट्सअप पर मैसेज भेजकर धमकी दी थी। जिसमें कहा गया था कि फोन रिसीव कर ले वरना इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में सेक्टर-17 हुड्डा थाने में केस दर्ज कराया था। साथ ही इस मामले की जांच सीआईए प्रथम को सौंपी गई थी। पुलिस ने नंबरों की पड़ताल की तो जांच में कुछ युवकों का नाम सामने आए। पुलिस ने यमुनानगर के ही अरूण कुमार उर्फ मिंटू, गुरमीत सिंह, रोनिल कुमार व रुद्राक्ष मेहता को हिरासत में लिया है। ये सभी यमुनानगर जिले के ही अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। कारोबारी को विदेशी नंबरों से धमकी मिली थी। जिस कारण विदेशी कनेक्शन भी तलाश किए जा रहे हैंं। सूत्रों का दावा है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के कनेक्शन भी खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कारोबारी को धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में सभी एंगल पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें