फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय दूसरे के जीवन की रक्षा के लिए बनाएं टीमें : आहूजा

Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों को सम्मानित करते एडीसी नवीन आहूजा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
प्रतापनगर। हथिनी कुंड बैराज के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर की लिंक चैनल पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण का समापन हो गया। मुख्यातिथि रहे अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने कहा कि राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी आपदा के समय दूसरे के जीवन की रक्षा करने के लिए अपने-अपने जिलों में टीमें बनाएं और नए लोगों को अपने साथ जोड़ें।
विज्ञापन

सभी प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के लिए हमेशा मुस्तैद रहने और अच्छे परिणाम के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर तैराक को मानसिक रूप से तैयार रहना है। एक अच्छा तैराक किसी के जीवन को बचा सकता है। जब भी बाढ़ जैसी आपदा आती है तो प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति ही बाढ़ में फंसे लोगों की बेहतर ढंग से सहायता कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण लेने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और उसमें निपुणता आती है। बाढ़ जैसी आपदा से पहले से ही पूर्ण रूप से तैयारियां करके निपटा जा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसमें चप्पू से किश्ती चालन प्रतियोगिता में शिवकुमार पानीपत प्रथम, रोहित भिवानी द्वितीय, राजकुमार पानीपत व सतीश कुमार कैथल सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार तैराकी प्रतियोगिता में अमित कुमार झज्जर प्रथम, अजय कुमार जींद द्वितीय, सतीश कुमार कैथल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य प्रशिक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें