फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वनकर्मियों पर फायरिंग का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। चंडीगढ़ पीजीआई में अपने रिश्तेदार से मिलने के जा रहे गांव जाटोंवाला के दो युवकों पर अंबाला के शहजादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। आरोप जगाधरी के वन विभाग कर्मियों पर लगा है। आठ राउंड की फायरिंग से स्विफ्ट कार की डिग्गी भी छलनी हो गई। पीछे का शीशा भी टूट गया ऐसे में गोली का कुछ छर्रे कार में बैठे युवक की गर्दन को छूते हुए निकल गए। दोनों युवक फायरिंग से बचते हुए अपने गांव जाटोंवाला पहुंचे और परिजनों व थाना छछरौली पुलिस को इसकी सूचना दी।
जाटोंवाला निवासी शाहरुख ने बताया कि वह चंडीगढ़ पीजीआई में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए स्विफ्ट कार में अपने एक साथी के साथ जा रहा था। जैसे ही वह शाहजादपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से अचानक शीशा टूटने की आवाज आई। आरोप है उन्होंने जब पीछे देखा तो कर्मचारी उनकी कार पर लगातार फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

उसने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस दौरान एक गोली उसकी गर्दन को भी छूकर भी निकली है। जिससे वह जख्मी हो गया है। शाहरुख ने बताया कि चलती कार पर अचानक से फायरिंग होने से वह पूरी तरह घबरा गए और वह कार को वहीं पर छोड़कर वापस अपने गांव की तरफ भागे। वह किसी तरह अपने गांव जाटोंवाला पहुंचे और सारी बात परिजनों को बताई। इस पर परिजनों ने डायल 112 में पुलिस को इसकी सूचना दी।
गोली नहीं चली, खैर की लकड़ी से लदी गाड़ी पकड़ी
मामले में शहजादपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि गोली चलने का कोई मामला नहीं है। रविवार रात को वन विभाग की टीम ने खैर की सवा दो क्विंटल लकड़ी से लदी तस्करों की पिकअप गाड़ी को पकड़ा था। गाड़ी में सभी सवार चालक सहित अन्य मौके से भागने में कामयाब हो गए थे।

सूचना मिलने के बाद मैं खुद गांव जाटों वाला गया था। वहां फायरिंग की जानकारी मिली। फायरिंग अंबाला के शहजादपुर में हुई है, वहां की पुलिस को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। वहीं की पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। -जगदीश चंद्र, एसएचओ, थाना छछरौली।
विज्ञापन

मामले की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से जानकारी लेकर जो भी कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी ने कानून हाथ में लिया है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। - सुखपाल कौर, डीएफओ, वन विभाग यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें