बिलासपुर। भीलछप्पर गांव में खेत में पाइप लाइन को लेकर चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद में एक ने दूसरे भाई पर गड़ासी से हमला कर घायल कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भीलछप्पर गांव निवासी जीतराम ने शिकायत में बताया कि उसके पास एक एकड़ जमीन है। उसके चाचा का लड़का जय गोपाल उससे पहले भी लड़ाई झगड़ा करता रहता है। 14 जून को वह अपने खेत में घूमने के लिए गया। उसने देखा कि जय गोपाल उसके खेत के बीच से पाइप लाइन दबवा रहा है। विरोध करने पर गड़ासी से से हमला कर दिया। संवाद