फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने भरे सैंपल, नौ नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिवाली को लेकर फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने शुक्रवार को एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की। टीम में शामिल अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑफिसर अमित चौहान ने बताया कि दिवाली को लेकर अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को टीम ने जगाधरी में रसगुल्ला फैक्ट्री, बैंक कॉलोनी में पतीसा फैक्ट्री पर छापेमारी की। जहां से कुछ नमूने लेकर जांच को भेजे। इसके साथ ही चूना भट्टी से रसगुल्ले का नमूना लिया। इसके साथ ही तेजली में सागर स्वीट पर कार्रवाई करते हुए रसगुल्ला का सैंपल लिया। टीम ने कार्रवाई के दौरान कूल नौ नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसलिए लगातार खाद्य पदार्थों के लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें