साढौरा। तेजधार हथियार से हमला करके पहाड़ीपुर गांव के सुरेश को घायल करने के आरोप में पुलिस ने मोहित, प्रवीन, गोलू, सागर व गुरदीप सहित तीन अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह घर पर था। इसी दौरान इन आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि सुरेश की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
हादसे में चालक व बच्चे बाल-बाल बचे
साढौरा। श्मशान घाट के पास वीरवार सुबह डंपर चालक ने टाटा एस गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में चालक सहित दो स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद डायल 112 पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना में पहुंचाया। गांव सलेमपुर निवासी टाटा एस चालक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकला था। जब श्मशान घाट के पास पहुंचा तो पशु चिकित्सालय की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर चालक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
घर से चोरों ने नकदी और गहने चुराए
यमुनानगर। प्रतापनगर में चोरों ने घर में घुस कर नकदी व गहने चोरी कर लिए। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रतापनगर निवासी अनिल कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान में चोर घुस आए। चोर बेड के अंदर से सोने व चांदी के जेवरात व 2500 रुपये चोरी करके भाग गए। घटना से समय वह परिवार के साथ बाहर गए थे। घर लौटने पर चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद