फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र के एक गांव में परिजनों ने एक युवक पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि जब उनकी लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। घर पर उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव का ही कैलाश उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर पर उसकी लड़की को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसकी लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज की। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें