यमुनानगर। भीलपुरा गांव की पंचायती भूमि पर खड़े खैर के पांच पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचेत मित्तल ने शिकायत में बताया कि गांव भीलपुरा की पंचायती भूमि पर खैर के पेड़ लगे हैं। सूचना मिली थी कि किसी ने पंचायती भूमि पर खड़े खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं। जांच करने पर पंचायती भूमि से खैर के पांच पेड़ कटे मिले, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। संवाद