फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले बच्ची के हाथ बांधे फिर किया दुराचार

Sat, 21 Sep 2024 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सात साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना से पहले मृतक बच्ची साथ गई दूसरी बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। बच्ची बताया कि हम दोनों को अंकल ले गए थे। अमरूद देकर मुझे बाहर रुकने को कहा था और दूसरी को लेकर बाग के अंदर ले गए थे। उधर, पुलिस शुक्रवार को आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और क्राइम सीन देखा। उधर, इस मामले में जगाधरी के डीएसपी राजीव मिगलानी का कहना है कि आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। केस में पॉक्सो एक्ट की धारा की वृद्धि की गई है। महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को बुडिया थानाक्षेत्र से सात साल की एक बच्ची का अपहरण हो गया था। इस संबंध में मूल रूप से बिहार निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बिहार के जिला मोतीहारी के रहने वाले नरेश को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। साथ ही इस मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई है। महिला थाना प्रभारी मीना ने केस की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने मृतक बच्ची के गई दूसरी बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। बच्ची ने बताया कि अंकल हम दोनों को अपने साथ ले गए थे। मुझे बाहर ही गुरुद्वारे के पास रुकने को कहा था और दूसरी बच्ची को अपने साथ बाग में ले गए थे। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर लिए हैं।
आरोपी कोे लेकर घटना स्थल पर पहुंची टीम
शुक्रवार को पुलिस टीम आरोपी को लेकर मशीन बाग में पहुंची। जहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के कई राज खोल दिए। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। जब वह चिल्लाई तो उसके साथ मारपीट की थी। जिससे बच्ची की आंख पर चोट लग गई थी। घटना स्थल से खून के नमूने भी लिए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपी को लेकर पांवटा साहिब भी पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें