फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मचारियों ने हड़ताल को 19 तक बढ़ाया

Fri, 17 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में दमकल कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर 8 अप्रैल से चल रही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल यमुनानगर मुख्य दमकल केंद्र पर नौवें दिन भी जारी रही। हड़ताल जिला प्रधान विजेंद्र सिंह व संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार की देखरेख में हुई। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा हड़ताल को 17, 18 और 19 अप्रैल तक तीन दिन और बढ़ाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया की यूनियन ने स्पष्ट किया है कि सरकार फायर कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। हड़ताल का समाधान निकालने के बजाय सरकार की बेरुखी ने प्रदेश की आम जनता की जान को भी जोखिम में डाल दिया है। लगातार बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच फायर सेवाओं का प्रभावित होना एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर है। फायर कर्मचारियों ने एक स्वर में ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक यह हड़ताल किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

यमुनानगर में दमकल कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें