फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले दिन दाखिला लेने के लिए कम पहुंचे विद्यार्थी

Tue, 04 Jun 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों में पहुंच कर विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया। दाखिले के पहले दिन कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
आवेदन को लेकर प्रबंधन समितियों ने कॉलेज ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रबंध किए हैं। इस दौरान संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, ताकि आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डेस्क से विद्यार्थियों को आवेदन करने जानकारी दी जा रही है। वहीं विद्यार्थी कोर्स संबंधी जानकारी ले रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

वहीं पहले दिन ही विभाग का पोर्टल हांफता दिखा। एक तरफ जहां पोर्टल धीमा चला, वहीं ओटीपी आने में भी समय लगा। जिसके चलते विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ पहला दिन होने के चलते कॉलेज में ज्यादा भीड़ तो नहीं रही, लेकिन इस दौरान विद्यार्थियों का रूझान देखने को मिला। पहले दिन बेहद कम आवेदन कम हुए, लेकिन जानकारी लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा रही।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कोर्स संबंधी के अलावा कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे भी जानकारी भी ली। पहले केवल निजी व एडिड कॉलेज में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। जबकि राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या न के बारे रही। इस दौरान विद्यार्थी फोन कॉल करके संबंधी जानकारी ले रहे हैं। कॉलेज व प्राध्यापकों का कहना है कि पहला दिन होने के चलते विद्यार्थी कम आए हैं, धीरे धीरे इन संख्या बढ़ती जाएगी।

यूजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विद्यार्थियों को आवेदन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की साइट के पोर्टल पर विजिट कर अपनी डिटेल्स अपलोड करनी होगी। विद्यार्थियों को कोर्स व फीस सहित उनकी सीटों की जानकारी पोर्टल से मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। वहीं दो जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जबकि फाइनल लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगी।

देरी पर हर दिन लगेगा जुर्माना

उच्चतर विभाग ने दाखिला प्रक्रिया के लिए जुर्माना का प्रावधान भी किया है। विद्यार्थियों को देरी पर जुर्माना देना होगा। विभाग के आदेशानुसार पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये फीस देनी होगी। वहीं ओपन काउंसलिंग के पहले सप्ताह में आने विद्यार्थियों को 100 रुपये जुर्माना देना होगा। यही नहीं दूसरे सप्ताह में आने पर 100 रुपये जुर्माना के साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना देना होगा। प्राचार्यों का कहना है कि विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद काउंसलिंग में काफी देरी से आते हैं, ऐसे में सीट होल्ड पर रहती थी। जिससे प्रक्रिया में देरी होती थी।
विज्ञापन

पहला दिन होने के चलते आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। जबकि विद्यार्थी फोन कॉल करके इस संबंधी जानकारी ले रहे हैं। ट्रैफिक के चलते पोर्टल धीमा हो जाता है, इस दौरान कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आई। - संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय कॉलेज छछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें