संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में गिरफ्तारी से पहले व बाद में आरोपी को कानूनी सहायता मुहैया करवाने के लिए अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। यह अधिवक्ता लीगल एंड रक्षा काउंसिल की ओर से किए गए हैं।
काउंसिल के मुख्य कानूनी सहायता काउंसलर अश्वनी कुमार बत्रा ने बताया कि जिले में गिरफ्तारी से पहले व गिरफ्तारी के समय कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए अधिवक्ता नियुक्त किए हैं, जो आरोपी को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि उप-काउंसलर साबर अली चौहान को सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन व बूड़िया, असिस्टेंट एलएडीसी निखिल शर्मा थाना शहर यमुनानगर, महिला थाना व साइबर पुलिस स्टेशन के लिए नियुक्त किया गया है।
जबकि असिस्टेंट एलएडीसी दीपक कुमार पुलिस स्टेशन जीआरपी, आरपीएफ, सदर यमुनानगर व जठलाना, असिस्टेंट एलएडीसी जसकीरत सिंह संधू पुलिस स्टेशन सदर जगाधरी व शहर जगाधरी, अस्टिेंट एलएडीसी मुक्तेश सालवान पुलिस स्टेशन गांधी नगर, फर्कपुर व रादौर, अतिरिक्त एलएडीसी वीरेंद्र कुमार को थाना छप्पर के लिए नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि एलएडीसी नियमित रूप से पुलिस थानों का दौरा करेंगे व किसी भी थाने में जाकर या टेलीफोन से मामले की गंभीरता को देख आरोपी को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिस थाने के एसएचओ किसी मामले के बारे में कानूनी सलाह लेने के लिए अधिवक्ता के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।