फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता ने किया डेढ़ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 15 Jul 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के साढ़ौरा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ साढ़ौरा क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती है। परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। सोमवार को वह और उसका पति दोनों काम पर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पति नशे की हालत में काम छोड़कर घर आ गया। करीब दो बजे जब महिला घर पहुंची तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति अपनी ही डेढ़ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर महिला थाने के हवाले कर दिया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें