फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतीक्षा सूची वाले किसानों को भी मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों को राहत दी है। वर्ष 2026-27 की अनुदान योजना के तहत अब प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को भी कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कृषि यंत्रों की मांग अधिक होने के कारण विभाग ने यह निर्णय लिया है। उपायुक्त प्रीति ने किसानों से अपील की है कि वे अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें और फसल अवशेषों में आग न लगाएं।
सहायक कृषि अभियंता डॉ. विनीत कुमार जैन ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन मांगे गए थे। सुपर सीडर और स्ट्रा बेलर के लिए किसानों का चयन 24 अगस्त को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया गया था। निर्धारित लक्ष्यों के 30 प्रतिशत किसानों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई थी। पहले चयनित ऐसे किसानों को भी मौका मिलेगा, जो किसी कारण से कृषि यंत्र नहीं खरीद पाए थे।
विज्ञापन

16 तक कार्यालय में जमा करवाने होंगे दस्तावेज : डॉ. जैन ने बताया कि पात्र किसानों को दस्तावेजों की प्रतियां सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में 16 नवंबर तक जमा करवानी होंगी। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र किसानों को ऑनलाइन अनुदान पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें