फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने करण नामक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 12 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि करण नामक युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर बेटी की बरामदगी की मांग की। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें