फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ता खोलने की मांग के समर्थन में किसानों ने जताया रोष

Thu, 16 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव पोटली में धरना प्रदर्शन करते किसान। किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में पोटली गांव में रास्ता खोलने की मांग के समर्थन में रोष जताया। इस संबंध में किसान करीब 35 दिन से धरना दे रहे हैं। इस अवसर पर सुभाष गुर्जर ने बताया कि पोटली गांव में किसानों के धरने को 35 दिन हो गए हैं पर प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं आया। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के आदेश अनुसार दिवाली के बाद किसान खुद अपना रास्ता खोलेंगे। जिसको लेकर आज तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार एक बैठक करके तारीख तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह रस्ता रेवेन्यू रिकॉर्ड का रास्ता है, जिससे न मिलने से किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों से मिलकर किसानों की जमीनें छीनना चाहती हैं। भारतीय किसान यूनियन का यह संगठन ऐसा कभी नहीं होने देगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि दिवाली के बाद जो भी आदेश आये सभी किसान तैयार रहे। इस मौके पर महेंद्र कांबोज चमरोड़ी, यादविंदर कांबोज जयपुर, मा. जगशेर सिंह, अशोक डांगी, रीसाल सिंह, सतपाल, रोशनलाल, यशपाल, धर्मपाल, महेंद्रपाल, सलिंद्रो देवी, ज्ञानो देवी, प्रकाशो देवी, राजबाला, सुमित कुमार, पुलकित गोयल, विशाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें