फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव चूहड़पुर कलां के किसानों ने शुक्रवार को बिजली कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन कर रहे ठेका कंपनी के कर्मचारी कनेक्शन करने की एवज में प्रति कनेक्शन दस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं, जबकि उन्होंने सरकारी फीस आदि औपचारिकताएं पूरी की हुई हैं।
चुहड़पुर कलां निवासी किसान सुखविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, कुलमीत सिंह ने बताया कि उनके गांव ठेका कंपनी के कर्मचारी ट्यूबवेल कनेक्शन करने के लिए दस हजार रुपये की मांग रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब उन्होंने सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर रखी है तो उनके कनेक्शन जल्दी होने चाहिए। वह कनेक्शन के लिए किसी को भी एक रुपया तक नहीं देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वह शुक्रवार केे ठेकेदार के खिलाफ एसडीओ को शिकायत देने आए थे। एसडीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्हें सोमवार को मिलने का समय दिया गया है। उधर, एसडीओ कमल पानरा का कहना है कि ट्यूबवेल कनेक्शन करने नाम निजी कंपनी के पास है, अगर कोई भी व्यक्ति किसानों से अवैध वसूली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गोपी किशन का कहना है कि उनके कर्मचारी गांव में कनेक्शन करने का कार्य कर रहे हैं, जिन लोगों के कनेक्शन में समय लग जाता है, वह इस तरह के आरोप लगाते हैं। आरोप लगाने वाले किसानों के पास कोई सबूत है तो उसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करें। कंपनी का कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें