फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंडों से परिवार पर हमला, चाचा-भतीजे समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की गधौली काॅलोनी स्थित एक घर में घुसकर रोहित व उसके परिवार पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। आरोप पड़ोसी सुरमुख व उसके साथियों पर लगा है। मारपीट में रोहित, उसका भांजा व भतीजा घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गधौली काॅलोनी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वह अपने घर पर था। उसका भांजा बिहटा निवासी सागर व भतीजा अक्षय कुमार खाना खा रहा था। तभी घर के आंगन में एक पत्थर गिरा। उसने देखा तो पड़ोसी सुरमुख, उसका भाई गुरमुख, संकेत, अजय व हनुमान कॉलोनी निवासी छवि राम खड़े थे। इन आरोपियों के हाथों में डंडे थे। जब वह घर से बाहर आया तो आरोपी उन्हें गालियां देने लगे। आरोपी शराब के नशे में थे। शोर सुनकर भतीजा व भांजा सागर बाहर आए तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर डंडों व बिंडों से हमला कर दिया। परिवार की महिलाएं बीच बचाव के लिए आईं तो आरोपियों ने उनसे भी बहस की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने शिकायत पर पांचों आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें