फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीसरे समर क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी फाल्कन टीम

Mon, 08 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय समर क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को चौथा दिन रहा। इस दौरान अंतिम चरण के मैच खेल गए। रविवार को सुबह को एक और शाम को दो कुल दिन मैच खेले गए। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फाल्कन और डेंजर डेविल्स के बीच खेला गया। इसमें फाल्कन ने 83 रन से मैच जीत लिया।
इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की 11 टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में निंजाज और दूसरे मैच में टाइटंस ने जीत दर्ज की। आज का पहला मैच द हंटर्स और निंजाज टीम के बीच हुई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए निंजाज ने 121 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी द हंटर्स की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

कांटे की टक्कर के इस मैच में निंजाज मात्र एक रन से विजेता बनी। रविवार का दूसरा मैच एसटीएस चैलेंजर्स और टाइटंस टीम के बीच खेला गया। इसमें टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसटीएस चैलेंजर्स के बल्लेबाजी 20 ओवर तक क्रिज पर डटे रहे, लेकिन 79 ही बना पाई। टाइटंस ने 59 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट में तृतीय विजेता में अपना नाम पक्का कर लिया।

टूर्नामेंट का फाइनल डेंजर्स डेविल्स और फाल्कन टीम के बीच खेला गया। पहले दिन से बेहतरीन फॉर्म में रही फाल्कन की टीम ने डेंजर्स डेविल्स के सामने 175 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर्स डेविल्स के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रिज पर टिक नहीं पाए। सलामी बल्लेबाज पांच ओवर से पहले ही लौट गए।
विज्ञापन

डेविल्स टीम 12 ओवर में 44 रन पर सात विकेट खो चुकी थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया और सात ओवर में 48 रन बना डाले। डेंजर्स डेविल्स की टीम कुल 92 रन ही बना पाई और फाल्कन ने 83 रन से मैच में जीत दर्ज की। फाल्कन टीम तीसरे समर क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बन गई है। वहीं दूसरे स्थान पर डेंजर्स डेविल्स और तीसरे स्थान पर टाइटंस रही।

टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें