फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुवैत भेजने के नाम पर दिए फर्जी टिकट, वीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुवैत भेजने के नाम पर दो लोगों ने रुड़की के इंडेरा गांव निवासी नईम अहमद से एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे फर्जी टिकट, एग्रीमेंट व वीजा दिया। जब वह कुवैत जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां उसकी टिकट व दस्तावेज फर्जी बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रुड़की की इंडेरा निवासी नईम अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपना काम है। लुधियाना के भामीन खुर्द बाजरा निवासी मनीष व प्रभजोत सिंह ने खालसा कॉलेज रोड पर टैलेंट रिक्रूटमेंट करियर डिस्कवरी के नाम से कार्यालय खोला हुआ था। यहां वे लोगों को विदेश भेजने का कार्य करते थे। मार्च 2022 में उसका संपर्क आरोपियों से हुआ। उसने आरोपियों से कुवैत जाने की बात की। तब आरोपियों ने उसे वहां ड्राइवर की नौकरी के लिए एक लाख 60 हजार रुपये का खर्च बताया। आरोपियों ने उससे आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट की फोटोकॉपी व उसकी फोटो ले ली। 28 जुलाई को आरोपियों ने दस हजार रुपये लेकर उसका दिल्ली में मेडिकल करवाया और 40 दिन बाद वीजा आने की बात कही। इसके बाद उसने 12 सितंबर 2022 को आरोपियों को उनके कार्यालय में एक लाख 35 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद चार अक्तूबर को फिर 25 हजार रुपये आरोपियों के बताए बैंक खाते में जमा कराए। तब आरोपियों ने उसे एग्रीमेंट, एंट्री वीजा और कुवैत ऑयल कंपनी इम्प्लॉयमेंट एग्रीमेंट व हवाई टिकट दिए। आरोपियों ने उसे बताया कि छह अक्तूबर की सुबह 6.50 पर उसकी फ्लाइट है। जिस पर वह पांच अक्तूबर की रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया। जब उसने अपनी टिकट व अन्य दस्तावेज दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक कराए तो उन्होंने ये कागजात फर्जी बताए। उसने आरोपी प्रभजोत व मनीष को फोन किए। लेकिन उनके नंबर बंद आए। वह आरोपियों के ऑफिस आया। जहां उनका ऑफिस बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि ये दोनों आरोपी लोगों से ठगी करते है। जब उसने आरोपियों को फोन किया तो उन्होंने उससे गाली गलौज की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस तरह आरोपियों ने उससे एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें