फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली, गुरुग्राम के बाद अब चंडीगढ़ के लिए चलेंगी एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राहुल शर्मा
यमुनानगर। यमुनानगर डिपो पर हरियाणा रोडवेज की दो और एसी बसें आ गई हैं। अब एसी बसों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पहले आई आठ बसों में से छह ऑन रूट हो चुकी हैं, जिसमें पांच दिल्ली व एक गुरुग्राम के लिए चल रही है। बाकी चार में तीन दिल्ली व एक चंडीगढ़ रूट पर चलाने की योजना है।
यमुनानगर डिपो पर डीजल से चलने वाली कुल दस एसी बसों की ही मांग मुख्यालय भेजी गई थी। इस पर सितंबर के आखिरी सप्ताह पांच फिर अक्तूबर दो और नवंबर में एक एसी बस आई। ऐसे ही अब दो और एसी बसें आ गई हैं। फिलहाल छह एसी बसों से दिल्ली के पांच व गुरुग्राम का एक समय यमुनानगर बस स्टैंड से चलाया जा रहा है। इनमें दिल्ली की पहली बस सुबह पांच बजे है, जिसके बाद सुबह 8.30, 9.50, दोपहर 1.25 व शाम 4.15 बजे बस है, वहीं गुरुग्राम के लिए शाम 4.10 बजे एसी बस की सर्विस है। अब डिपो पर शेष चार एसी बसों में तीन दिल्ली और एक चंडीगढ़ के लिए चलाने की योजना है। अभी एसी बसों में रोडवेज दिल्ली के लिए 317 रुपये और गुरुग्राम के लिए 360 रुपये किराया वसूल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण रूटों पर भी बसों की मांग
यमुनानगर बस स्टैंड पर दिल्ली रूट पर एसी बस को रवाना होते देख यहां अपने रूटों की बसों का इंतजार करते सन्नी, अभी, रूपेश ने कहा कि वह ग्रामीण इलाकों से शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने आते हैं। ऐसे ही हजारों अन्य विद्यार्थी व नौकरीपेशा लोग भी जिले के अलग-अलग गांवों से शहर रोज आते-जाते हैं। जिन्हें जिले के ग्रामीण रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बसें नाममात्र होने से दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। ऐसे में एसी बसों सहित डिपो पर आ रहीं अन्य नई बसों को जिले ग्रामीण रूटों पर लगाने की जरूरत है, ताकि जिले के लोगों को गांवों से शहर आने-जाने में सुविधा हो। संवाद
विज्ञापन



वर्जन-
डिपो पर दो और एसी बसें आई हैं। इससे पहले आठ आ चुकी हैं। अब कुल 10 एसी बसें हो गई हैं। इनमें छह दिल्ली व गुरुग्राम रूटों पर ऑनरूट है। अन्य चार बसों में तीन दिल्ली व एक चंडीगढ़ के लिए चलाने की योजना है।
- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें