फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रुपये लौटने पर भी नहीं दिए चेक, दंपती नामजद

Mon, 10 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ब्याज पर लिए रुपये लौटने पर भी गारंटी के तौर पर रखे ब्लैंक चेक नहीं लौटाए गए, बल्कि और रुपयों की मांग कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। यह आरोप फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में विष्णु नगर की रीना ने द्वारिकापुरी कॉलोनी के दंपती पर लगाए। इस पर पुलिस ने दंपती को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।
शिकायत में विष्णु नगर निवासी रीना ने बताया कि द्वारिकापुरी निवासी शिवकुमार व उसकी पत्नी रुचि ने पांच वर्ष पहले कपड़े की दुकान की थी। इस दौरान उनसे जान-पहचान हुई। शिवकुमार व रुचि से घरेलू कार्य के लिए 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इन रुपयों के बदले में गारंटी के तौर पर ब्लैंक चेक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्याज सहित 50 हजार रुपये लौटाने पर भी शिव कुमार व रूचि ब्लैंक चेक वापस नहीं कर रहे। साथ ही और रुपयों की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर गारंटी के तौर पर रखे चेक बैंक में लगाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही घर आकर भी धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें