फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किन्नरों ने किया सदर थाना में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन पहले किन्नरों पर हुए हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज किन्नरों ने बुधवार को सदर थाने में हंगामा किया। तीर्थ नगर निवासी किन्नर जारा व तन्नू का आरोप है कि मामले में पुलिस ने न तो सही धाराएं लगाई और न ही अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल, दो लाख नकदी समेत अन्य सामान लूटा था। लेकिन पुलिस ने केस में लूटपाट की धारा नहीं लगाई। हमला कराने वाली आरोपियों की गुरु मनीषा हेरोइन बेचती है। जब हमने हेरोइन बेचने के खिलाफ आवाज उठाई तो हमला कर दिया और लूटपाट की। पुलिस ने आज तक उसके खिलाफ हेरोइन बेचने का केस दर्ज नहीं किया। परेशान होकर उन्होंने हंगामा करना पड़ा। हंगामा कर रहे किन्नरों को समझाने के लिए थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी आए। लेकिन किन्नर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार किए हैं अन्य की तलाश की जा रही है। इसके बाद किन्नर शांत हुए।
विज्ञापन


तीर्थनगर में 22 नवंबर को महंत गुरु मनीषा किन्नर के डेरे पर नशा कर रहे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने डेरे पर रहने वाली किन्नर तन्नू और जारा पर डंडे और लोहे की राॅड से जानलेवा हमला कर दिया था। जारा और तन्नू का आरोप था कि यह हमला मनीषा ने कराया। आरोप है कि उनके बैग से मोबाइल, दो लाख की नकदी व गहने लूट लिए। महंत रेशमा, जारा व तन्नू ने आरोप लगाया कि महंत मनीषा खुद डेरे पर नशा बेचने का काम करती है और वह पहले भी जेल जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है तथा हमला करने वाले आरोपियों द्वारा बार-बार धमकियां मिल रही है। जिसको लेकर हमें भी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द उन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डाले। पुलिस ने इस मामले में मनीषा, दीपक, रिंकू, अमन और अन्य पर केस दर्ज कर लिया था।

वहीं थाना सदर यमुनानगर के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस पर जो आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार किए हैं अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें