फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नोटों से भरा बैग छीनने के दोषी को 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेशन जज शालिनी सिंह नागपाल की कोर्ट बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी का नोटों से भरा बैग छीनने के दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 11 नवंबर 2022 को बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश कुमार से शिवाजी पार्क के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने उनका बैग छीन लिया था। बैग में 7500 रुपए और मोबाइल फोन था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंद्रावास कालोनी निवासी सन्नी उर्फ वरुण को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें