फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से तीन लाख के उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। बुबका रोड पर स्थित श्री जगदंबा राइस मिल से चोर बीती रात ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर ले गए। चोरों ने बेहद शातिरआना तरीके से वारदात को अंजाम दिया और मालिक व कर्मचारियों को इसकी भनक नहीं लगी। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने पर शैलर मालिकों को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मालिक की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

रादौर निवासी उमेश कुमार व अशोक आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बुबका रोड पर श्री जगदंबा राइस मिल के नाम से शैलर है। शैलर में उनकी ओर से कुछ समय पहले लगभग पांच लाख की लागत से निजी ट्रांसफार्मर लगवाया था। सोमवार की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से तांबे की तार, तेल व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें