फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर राजकीय अध्यापक व गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट, चेन झपट कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली में महिंद्रा फार्म के नजदीक रहने वाले राजकीय अध्यापक पर घर में घुस कर दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर डंडों व नुकीले हथियारों से हमला किया। उन्हें छुड़ाने के लिए जब उनकी गर्भवती पत्नी बीच बचाव करने आई तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना छछरौली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि वह राजकीय स्कूल में अध्यापक है। इस दौरान उनकी ड्यूटी पिंजौर के राजकीय स्कूल में है। रात के समय वह घर पर परिजनों के साथ बैठा हुआ था तभी 10-12 नकाबपोश अचानक घर में घुस गए। सभी के हाथों में तेजधार हथियार व डंडे थे। आते ही सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर में आरोपियों ने नुकीली चीज मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से खून बहने लगा। उसे छुड़ाने के लिए उसकी गर्भवती पत्नी बीच में आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पहले छछरौली के सीएचसी में लेकर गई। वहां से उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। विनोद कुमार का कहना है कि उसकी तो किसी से दुश्मनी भी नहीं है। आज तक किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। वह हमलावरों को पहचानता तक नहीं। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल रमेश कुमार का कहना है कि विनोद कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें