फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंजाबी गीत, भजनों व रागनियों का उठाया आनंद

Wed, 13 Nov 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपालमोचन। तीर्थराज मेला कपालमोचन लगाई गई प्रदर्शनी स्थल में जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग अंबाला, करनाल व कैथल से आए कलाकारों ने अपने गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर अंबाला से आए पंजाबी सिंगर लवप्रीत द्वारा तेरी मिठ्ठी बाणी पढ़ बुद्धि आवे नानकां और साथों बाबा खो लैया तेरा ननकांना जैसे भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

लवप्रीत ने अपने गीतों एवं भजनों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया, वहीं प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ-साथ नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। वहीं जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग करनाल की ड्रामा पार्टी व कैथल की भजन पार्टी ने हरियाणवी संस्कृति के बारे लोगों को रूबरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रामा पार्टी निरीक्षक ईशम सिंह सैनी के नेतृत्व में ड्रामा पार्टी द्वारा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी गीतों एवं भजनों के माध्यम से दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी की जीवनी पर आधारित रागनी व वेद व्यास द्वारा कलयुग का पूर्व वर्णन करते हुए कलु काल का हाल लिखण लागै रागनी से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें