फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने हटवाया पौने चार एकड़ जमीन से कब्जा

Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जगाधरी वर्कशाप।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आखिरकार, लंबी जद्दोजहद के बाद नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी ने पुराना हमीदा की पौने चार एकड़ जमीन से कब्जा हटवा ही लिया। इस जमीन की कीमत करीब पौने छह करोड़ रुपये है और लंबे अर्से से फैक्टरी संचालक ने इस पर कब्जा किया हुआ था। सोमवार को फैक्ट्री संचालक ने खुद ही जमीन से अपना सामान उठवा लिया और जमीन का कब्जा नगर निगम को दे दिया। जिससे किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुई। निगम की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। निगम की महिला पार्षद के प्रयास से जमीन से कब्जा हटवाया गया है। उधर, जगाधरी के वार्ड नंबर चार में कब्जा हटवाने गई निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद नगर निगम की ओर से कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। निगम की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ एमई सतीश शर्मा व जोनल टैकशेसन आफिसर नंद लाल बंसल के नेतृत्व में पुराना हमीदा पहुंच गई। टीम अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक से बात की। जिसमें कब्जाधारी ने निगम अधिकारियों से खुद ही कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने निगम की जमीन से अपना सारा सामान हटवाना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे में फैक्ट्री संचालक ने अपना सारा सामान उठवा लिया और निगम को जमीन का कब्जा दे दिया। करीब दो घंटे तक निगम के अधिकारी भी मौके पर ही  डटे रहे और जमीन का कब्जा लेकर ही लौटे। मौके पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर विपिन भूरा, पटवारी अजमेर, पार्षद निर्मला चौहान समेत बड़ी सं या में अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

महिला निगम पार्षद का प्रयास लाया रंग:
नगर निगम की कीमत करीब छह करोड़ रुपये हैं।  लेकिन लंबे समय से एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा हुआ था और यहां पर फैक्टरी चला रहा था। निगम पार्षद निर्मला चौहान के प्रयास से निगम की जमीन से कब्जा हटाया गया है। पार्षद चौहान की ओर से जमीन पर कब्जे की आवाज को हाउस की मीटिंग में उठाया गया। साथ ही जमीन की चारदीवारी करने की मांग रखी गई। लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों ने जमीन से कब्जा हटवाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों के रवैये को देखते हुए पार्षद बीती सात अप्रैल को पटवारी के साथ पैैमाइश के लिए पहुंच गई। जहां कब्जाधारी ने पार्षद को धमकाया और पैमाइश नहीं करने दी। जिसके बाद पार्षद ने इसकी जानकारी निगम कमिश्नर को दी। कमिश्नर के निर्देश पर एमई व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैमाइश का काम पूरा करवाया गया।
विज्ञापन


पार्क या कम्यूनिटी सेंटर बनवाया जाएगा: चौहान
जमीन से कब्जा हटाने से निगम पार्षद निर्मला चौहान ने खुशी जताई। उन्होंने कब्जा हटवाने पर निगम अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये कीमती जमीन है। पौने चार एकड़ जमीन है, जिसके साथ स्लम एरिया लगता है। उनका प्रयास होगा कि पहले जमीन पर तारबंदी करवाई जाए और फिर चारदीवारी करवा दी जाए। इसके अलावा उनकी प्राथमिकता रहेगी कि आस पास के एरिया में कोई पार्क नहीं है। यहां पर पार्क बनवा दिया जाए, जिससे आस पास के लोगों को फायदा मिलेगा। या फिर यहां पर क युनिटी सेंटर का निर्माण भी करवाया जा सकता है। जिससे भी उन्हें फायदा होगा।

जल्द तारबंदी करवाई जाएगी: एमई
निगम के एमई सतीश शर्मा का कहना है कि निगम ने जमीन पर कब्जा ले लिया है। कब्जाधारी ने ाुद ही अपना सामान हटवा लिया, जिससे कार्रवाई की जरूरत नही पड़ी। जल्द ही यहां पर तारबंदी करवाई दी जाएगी। जिससे निगम का कब्जा बना रहे।

वार्ड नंबर चार से बैरंग लौटी निगम की टीम:
उधर, जगाधरी के  वार्ड नंबर चार में कुंडी के तालाब के पास कब्जा हटवाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी। निगम टीम का दस्ता जेई रवि ओबरॉय, बिल्डिंग इंस्पेक्टर विपिन भूरा व सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन के नेतृत्व में कुंडी के तालाब के पास पहुंचा। यहां पर दीवार निर्माण का काम चल रहा था। निगम को शिकायत मिली थी कि निगम में तीन छुट्टियां थी, जिसका फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने निगम की जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। जिस सूचना पर निगम की टीम सोमवार सुबह पहुंच गई। टीम ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन इससे पहले दूसरे पक्ष ने कार्रवाई का विरोध किया। दूसरे का कहना था कि जमीन उसकी है। दोनों पक्षों ने निर्णय लिया कि मंगलवार को जमीन की दोनों पक्षाें की मौजूदगी में पैमाइश करवाई जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसके बाद निगम की टीम लौट गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें