छछरौली। सीएम विंडो पर अतिक्रमण की शिकायत पहुंचने पर हरकत करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने बीकेडी रोड पर फतेहगढ़ गांव के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क पर अतिक्रमण कर रहे टीन शेड खोखे आदि को हटाने का अभियान चलाया गया।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नवीन खत्री ने बताया कि फतेहगढ़ गांव में विभाग द्वारा निशानदेही की गई थी। जिसके आधार पर सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायत विभाग के पास आई थी। विभाग द्वारा सड़क के किनारे से खोखे व अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया है। साथ ही जो भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं उनको भी विभाग द्वारा हटाया जाएगा। मौके पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जसमेर, बूड़िया थाना प्रभारी नरसिंह और ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ प्रताप नगर सचेत मित्तल दलबल के साथ मौजूद रहे।