फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वन विभाग ने खैर तस्कर को कार समेत पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रताप नगर। कलेसर रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव फैजपुर निवासी एक व्यक्ति को खैर की लकड़ी के साथ वन कर्मचारियों ने पकड़ा। वन कर्मचारी खैर तस्कर को कलेसर ले गए। युवक का मेडिकल भी कराया गया। बताया जा रहा है कि बाद में युवक को छोड़ दिया गया है। कलेसर रेंज के कर्मचारी विकास वन रक्षक इंचार्ज कलेसर बीट व जसवंत सिंह वन दरोगा इंचार्ज कलेसर ब्लाॅक, कलेसर जंगल में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान कर्मचारियों को जंगल में दो पेड़ खैर के कटे मिले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की खैर लकड़ी फैजपुर गांव से गाड़ी में लोड होकर जाएगी। जिसके बाद कलेसर रेंज के कर्मचारी मंजीत वन रक्षक इंचार्ज मुजाफ्त बीट, सचिन मलिक वन रक्षक इंचार्ज खिल्लांवाला बीट, अमित कुमार वन रक्षक इंचार्ज ताजेवाला बीट व नरेश कुमार वन दरोगा इंचार्ज ताजेवाला ब्लाक, ने अपनी टीम बनाकर प्रतापनगर (खिजराबाद) में थाने के पास नाकाबंदी कर दी। जब गाडी को चैक किया तो उसमें खैर के छिले हुए पीस लोड किए हुए थे। डीएफओ यमुनानगर वीरेंद्र सिंह गिल का कहना है कि उनको मामले की पूरी जानकारी नहीं है फिर भी वह कल घटनास्थल का मुआयना करेंगे। उसके बाद ही वह कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें