फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाल सौंपा ज्ञापन

Sun, 09 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नियमित व सभी तरह के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर अनाज मंडी जगाधरी में प्रदर्शन किया। मंडी से रोष मार्च निकालते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर पहुंचे। वहां पर मंत्री के बेटे नेपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
अगुवाई संयुक्त तौर से एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे व रिटायर्ड संघ से ब्लॉक प्रधान रमेश चंद्र ने की। जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, एमडीएम महासचिव सरबती, रिटायर्ड संघ से जिला से जिला प्रधान जोत सिंह व सचिव सोमनाथ ने कहा कि कच्चे, पक्के कर्मचारी अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर 48 घंटें के धरने में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की कुछ अति आवश्यक लंबित मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। परंतु लंबे समय से सरकार की तरफ से इस प्रकार का कोई प्रयास नहीं किया गया है जिसके कारण कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है। अब केंद्र सरकार के द्वारा आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर दी गई है। परंतु हरियाणा के कर्मचारियों की कुछ समस्याएं अलग से हैं जिनकी केंद्रीय वेतन आयोग में समुचित सुनवाई नहीं हो पाती। इस मौके पर मांगे राम तिहरा मदन लाल, पपला, विजय, महिपाल चमरोड़ी, प्यारे लाल तंवर, छोटे लाल मदन लाल, अश्वनी हरपाल यशवंत राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें