फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक डिपो का रोका राशन, दूसरे को नोटिस

Sun, 09 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकारी राशन में धांधली के आरोप के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आजाद नगर में डिपो धारक पर कार्रवाई की है। विभाग ने डिपो धारक की सप्लाई को रोक दिया। यहां लोगों को दिया जाने वाला राशन अब आसपास के ही किसी डिपो से मिलेगा। वहीं हैबतपुर गांव में लोगों को सरसों का तेल नहीं देने पर विभाग ने डिपो धारक विकसित कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हैबतपुर गांव में डिपो धारक विकसित कुमार पर लोगों ने सरकार से मिलने वाले राशन में धांधली करने के आरोप लगाए थे। लोगों का आरोप था कि वह सरकार की तरफ से भेजे गए राशन में हेराफेरी करता है। डिपो धारक पीओएस मशीन में लोगों के फिंगर तो स्कैन करता था, लेकिन उन्हें बाजरा नहीं देता।
विज्ञापन

साथ ही लोगों ने डिपो धारक पर जबरन कपड़े धोने का सर्फ देकर 55 रुपये का सामान 100 रुपये में देने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह जांच करने के लिए गांव में पहुंचे थे। जहां पर 12 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। सभी ने डिपो धारक के खिलाफ आरोप लगाए। लोगों के बयान के आधार पर विभाग ने डिपो धारक को नोटिस जारी किया है।
वहीं नगर निगम के वार्ड-10 के आजाद नगर में डिपो धारक यशपाल शर्मा की राशन सप्लाई विभाग ने रोक दी है। यहां भी लोगों का आरोप था कि पीओएस मशीन में लोगों के फिंगर स्कैन करवाने के बाद उन्हें डिपो धारक सरसों का तेल व बाजरा नहीं दे रहा है। दिसंबर माह में लोगों को गेहूं, सरसों का तेल व चीनी तो दिया गया लेकिन तेल किसी को नहीं मिला। जब वह राशन लेने जाते हैं तो डिपो धारक उनके साथ अभद्र व्यवहार भी करता है। साथ ही डिपो धारक ने फूड इंस्पेक्टर के साथ भी बहस की थी।
विज्ञापन


आजाद नगर में डिपो धारक की राशन सप्लाई रोक दी है। इसे किसी दूसरे डिपो से जोड़ा जाएगा। जल्द ही इसे फाइनल कर दिया जाएगा। वहीं हैबतपुर गांव में डिपो धारक विकसित कुमार को नोटिस जारी कर आरोपों पर जवाब मांगा गया है। - सुखचैन सिंह, इंस्पेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें