फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर के 50 गांवों में बिजली-पानी का संकट

Fri, 23 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पहले दिन सब डिवीजन के करीब 120 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों के काम बंद करने और फीडरों में तकनीकी खराबी आने से करीब 50 गांवों में बिजली-पानी की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार रात दस बजे के बाद काम बंद कर दिया गया। करीब एक दर्जन फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ फीडर सुबह से ही बंद होने के कारण ग्रामीणों को सुबह और दोपहर में पेयजल की आपूर्ति नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक बिजली और पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रणजीत सिंह और हरी ओम ने कहा कि बिजली कर्मचारियों ने किसी फीडर की आपूर्ति बंद नहीं की है।
सुलतानपुर, कपालमोचन, रामपुर चौली, मंधार, पाबनी कलां, हरतोल, बसातियांवाला और जोगीवाड़ा फीडर तकनीकी खराबी से बंद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें