फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन मकान में आया करंट, युवक की मौत

Sat, 26 Oct 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। निर्माणाधीन मकान के लेंटर का जाल में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से जाल बांधने आए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव भागू माजरा निवासी चरणदास ने बताया कि उसका लड़का 33 वर्षीय संदीप कुमार लेंटर पर जाल बांधने का काम करता है। वीरवार को वह गांव बाकरपुर में लेंटर के लिए जाल बांधने गया था। जाल बांधते समय छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज तारों से सरिया अचानक टकरा गया। करंट लगने से संदीप की मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसआई पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें